• July 29, 2026 12:19 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – एक ही गांव से पांच गिरफ्तार, अवैध सामान बरामद…

ByReporter Pranay Raj

Sep 19, 2021

सूरज – 7903735887 

दीपनगर थाना पुलिस ने बिजवनपर गांव में कार्रवाई कर मारपीट के पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया आरोपी बिजेंद्र गोप, संजय यादव, मोहन कुमार, देवेंद्र यादव व एक नाबालिग है।

इसी तरह गुप्त सूचना के आधार पर बिजवनपर गांव में छापेमारी कर पुलिस ने झारखंड निर्मित 69 बोतल देसी शराब जब्त की। कार्रवाई की भनक पाकर धंधेबाज फरार होने में सफल रहा। थानाध्यक्ष मो. मुश्ताक अहमद ने बताया कि धंधेबाज की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।