• April 18, 2026 11:23 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – बेटे के मौत के गम में पिता ने दे दी जान, जानें घटना…

ByReporter Pranay Raj

Sep 4, 2021

सूरज – 7903735887 

नूरसराय थाना अंतर्गत लाला बिगहा गांव में बेटे के मौत के गम में शुक्रवार की रात पिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक रामवृक्ष जमादार के 41 वर्षीय पुत्र विजय जमादार हैं। शनिवार की सुबह घटना का खुलासा हुआ। पुलिस शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाई।

परिवार ने बताया कि 15 माह पहले विजय के पुत्र संजय कुमार ने फांसी लगाकर जान दे दी थी। बेटे के मौत के गम में पिता ने जान दे दी। थानाध्यक्ष विरेंद्र चौधरी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया गया। इस मामले में यूडी केस दर्ज किया गया है।