• September 24, 2026 10:41 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – पत्तल फैक्ट्री में मिली अंग्रेजी शराब खेप, जानें कार्रवाई…

ByReporter Pranay Raj

Jul 26, 2023

राज – 7903735887 

उत्पाद विभाग की टीम ने बुधवार को नगर थाना क्षेत्र के देकुली घाट स्थित कागज के बनने वाले पत्तल फैक्ट्री में छापेमारी कर अंग्रेजी शराब की खेप जब्त की। मौके दो महिला समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। हालांकि, संचालक भागने में सफल रहा।

थानाध्यक्ष भी.के ठाकुर ने बताया कि सूचना मिली थी कि हरियाणा से पत्तल और कटोरी बनाने वाले सामान के बीच छिपाकर भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब को लाया गया है । इसी सूचना पर छापेमारी की गई जहां करीब 25 पैकेट में 5 लाख के शराब को बरामद किया गया है । मौके से चालक और काम करने वाले लोगों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। हाल के दिनों में सरकारी संस्थानों में खाली शराब की बोतलें और रैपर मिलने से उत्पाद विभाग की टीम पर कार्रवाई की नाम पर सवालिया निशान लग रहा था ।

उत्पाद अधीक्षक उमाशंकर प्रसाद ने बताया कि अवैध शराब कारोबारी के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेगा। गिरफ्तार लोगों में चिकसौरा निवासी चालक सैना प्रसाद और महलपर निवासी नंदलाल केवट व दो महिला शामिल है।