• June 13, 2026 11:13 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – विद्युत विभाग के अधिकारियों को खदेड़ा, जानें मामला…

ByReporter Pranay Raj

Sep 13, 2023

डायमंड – 7903735887 

भागन बिगहा ओपी अंतर्गत मोरा पिचासा गांव के पावान टोली में विद्युत विभाग के अधिकारी और कर्मियों पर महिलाओं से बदसलूकी का आरोप लगा ग्रामीणोंने उन्हें खदेड़ दिया। विभाग की टीम छापेमारी करने गई थी। उसी दौरान घटना हुई। ग्रामीण घर में घुसकर बदसलूकी का आरोप रहे हैं। वहीं, अधिकारी बिजली चोरी पकड़े जाने पर हमला का आरोप लगा रहे हैं। ग्रामीण घटना की प्राथमिकी दर्ज कराने थाना पहुंच गए।
जेई ने बताया कि बिजली चोरी पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने हमला करते हुए टीम को गांव से खदेड़ दिया। वहीं, ग्रामीणों ने बताया बिना पूछे घर में घूसकर लोग महिलाओं से बदसलूकी कर रहे थे। जिससे लोग आक्रोशित हो गए। ओपी प्रभारी ने बताया कि दोनों पक्षों ने केस का आवेदन दिया है। जांचोपरांत पुलिस केस दर्ज कर दोषियों पर कार्रवाई करेगी।