• July 29, 2026 10:40 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – इस पंचायत में मुखिया पद का चुनाव स्थगित, जानें कारण…

ByReporter Pranay Raj

Oct 13, 2021

राज – 7903735887 

इसलामपुर प्रखंड के वरदाहा पंचायत के मुखिया प्रत्याशी की मंगलवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। मृतक अर्जुन सेरथुआ सराय निवासी डोमन पाल हैं। प्रत्याशी की मौत के बाद पंचायत में मुखिया पद का चुनाव स्थगित कर दिया गया।
प्रत्याशी क्षेत्र में चुनाव प्रचार कर रहे थे। उसी दौरान ऑटो पलटने से वह जख्मी हो गए। जख्मी की मौत इलाज के दौरान अस्पताल में हो गई।
पंचायती राज पदाधिकारी सुरेंद्र कुमार पाल ने बताया कि पंचायत में मुखिया पद का चुनाव स्थगित कर दिया गया है। अन्य सभी पदों पर चुनाव निर्धारित तिथि को कराया जाएगा।