• April 18, 2026 11:20 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – मॉर्निंग वॉक पर निकले बुजुर्ग की मिली लाश….

ByReporter Pranay Raj

Feb 24, 2022

सौरभ – 7903735887 

राजगीर-बख्तियारपुर रेल खंड पर हरनौत रेलवे स्टेशन के पास गुरुवार को ट्रेन से कटकर रिटायर्ड कर्मी की मौत हो गई। ट्रेन की चपेट में आकर बुजुर्ग के टुकड़े हो गए।

मृतक की पहचान पटना जिला के बेलछी थाना क्षेत्र के वासो बिगहा गांव निवासी 65 वर्षीय नवल किशोर प्रसाद के रूप में की गई। वह वर्तमान में हरनौत के पंचशील नगर में रह रहे थे। जमशेदपुर के आदित्यपुर नेशल स्किल पोलिटेक्निक संस्थान से वह रिटायर्ड हुए थे।

बिहारशरीफ रेल थाना पुलिस शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाई। रेल थानाध्यक्ष विजय बहादुर राम ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया। घटना किस ट्रेन से हुई इसका पता नहीं चल सका है।