• April 19, 2026 7:50 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – आधे घंटे तक चली धूल भरी आंधी, देखें शहर की तस्वीर …..

ByReporter Pranay Raj

May 19, 2022

रोहित – 7903735887 

जिले में गुरुवार को तेज आंधी आई, जिससे कुछ नुकसान भी हुआ। आंधी में सूखे पत्ते व अन्य सामान परिंदे की तरह आकाश में उड़ने लगा। कई इलाके में दरख्त धराशायी हो गया। अस्थावां के देसना रोड में ताड़ का पेड़ गिरने से उससे दबकर एक महिला की जान चली गई। कुछ नुकसान के साथ आंधी ने गर्मी से थोड़ी राहत जरूर दी।

शहर में चौक चौराहे पर कई बैनर–पोस्टर व फूटपाथी दुकानों का करकट हवा में उड़ गया। जबकि कुछ पेड़ भी गिरे। अचानक आई आंधी से सड़क पर चलने वाली गाड़ियों में ब्रेक लग गया। धूल भी आंधी में लोगों को चलना मुश्किल हो गया। आंधी के बाद कुछ बूंदाबांदी भी हुई। मौसम विभाग ने पूर्व से अलर्ट जारी किया था।