• July 30, 2026 10:03 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – डीएसपी का एक्शन, 43 किलो गांजा के साथ दो गिरफ्तार…

ByReporter Pranay Raj

Dec 23, 2021

राज – 7903735887 

रेल डीएसपी मो. इमरान परवेज के नेतृत्व में कार्रवाई कर झाझा रेल थाना पुलिस ने 43 किलोग्राम गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई साउथ बिहार एक्सप्रेस ट्रेन में सिमुलतल्ला-झाझा के स्टेशन के बीच हुई। गिरफ्तार तस्करों की पहचान पश्चिम चंपारण निवासी विजय चौहान और राजन कुमार गौड़ के रूप में की गई।

डीएसपी ने बताया कि शराबबंदी अभियान के तहत ट्रेनों में सघन जांच चल रही है। उन्हें गुप्त सूचना मिली कि तस्कर गांजा की खेप साउथ बिहार ट्रेन से ले जा रहे हैं।

इसके बाद झाझा रेल थाना और बड़हिया की स्काॅर्ट पार्टी ने साउथ बिहार ट्रेन की तलाशी के दौरान ए-2 कोच से सीट संख्या 22-24 के यात्रियों से गांजा खेप बरामद किया। दोनों तस्करों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ की जा रही है।