• July 30, 2026 10:05 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – 6 थानेदार समेत दर्जनों पदाधिकारी-कर्मी का तबादला, जानें कौन कहां गए…

ByReporter Pranay Raj

Dec 22, 2021

राज – 7903735887 

पुलिस मुख्यालय ने केंद्रीय क्षेत्र के स्थानांतरण समिति की अनुशंसा पर 6 साल से अधिक समय से तैनात पुलिस पदाधिकारी और कर्मियों का तबादल कर दिया है। मुख्यालय से जारी तबादला सूची के अनुसार जिले के छह थानेदार समेत दर्जनों पदाधिकारी और कर्मियों का स्थानांतरण पटना किया गया है। महकमे में हस्तांतरण की चर्चा महीनों पूर्व से हाे रही थी।

इनका हुआ तबादला

अस्थावां थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार, मानपुर थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार, थरथरी थानाध्यक्ष राकेश कुमार, सारे थानाध्यक्ष प्रभा कुमारी, परबलपुर थानाध्यक्ष शशि रंजन, भागन बिगहा ओपी प्रभारी अमरेश कुमार, दारोगा अंजू तिवारी, सुनील कुमार राजवंशी, पिंकी प्रसाद, रामाशीष सिंह, नौशाद खां, विधान चंद्र, मदन सिंह, रमेश कुमार-1, अशोक कुमार, मंसी हेम्ब्रम, रामेश्वर प्रसाद यादव, शंभू ओझा, प्रमोद कुमार तिवारी समेत अन्य पदाधिकारी और कर्मी।