• April 18, 2026 8:20 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – रग्बी में जिले की बेटियों का जलवा ….

ByReporter Pranay Raj

Mar 27, 2022

राज – 7903735887

नालंदा की बेटियों ने एक बार फिर कमाल किया है। मोतीहारी में आयोजित राज्यस्तरीय विद्यालय रग्बी प्रतियोगिता के तीनों वर्गों में नालंदा को पदक मिला है। अंडर-19 में स्वर्ण, अंडर-17 में कांस्य तो अंडर-14 में रजत पदक पर कब्जा जमा लिया है। इससे खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल है।

जिला खेल पदाधिकारी नरेश कुमार चौहान ने बताया कि यह लड़कियों की कड़ी मेहनत का परिणाम है। रग्बी में नालंदा की खिलाड़ियों का भविष्य उज्जवल है। नालंदा रग्बी एसोसिएशन के अध्यक्ष जय सिंह व सचिव सुजीत कुमार शाही ने खिलाड़ियों को बधाई दी है। कोच व टीम प्रभारी सुधांशु कुमार शाही, दीपक कुमार व रानी भारती ने इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए खिलाड़ियों को बधाई दी है।