• September 22, 2026 10:00 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – पंप संचालक द्वारा पेट्रोल में मिलावट का खुलासा, मकान सील…

ByReporter Pranay Raj

Dec 13, 2021

राज – 7903735887 

राजगीर एसडीओ-डीएसपी ने पेट्रोल में मिलावट का खुलासा किया है। कतरीसराय थाना क्षेत्र के मायापुर गांव में छापेमारी कर प्रशासन ने 6600 लीटर मिलावटी पेट्रोल जब्त किया। दो पंपों का मालिक मिलावटखोरी का धंधा कर रहा था। प्रशासन ने संचालक नगेंद्र प्रसाद के मकान को सील कर दिया। पेट्रोल को सैंपल को जांच के लिए पटना भेजा गया है। संचालक का कतरीसराय और नवादा जिला में पंप है।

एसडीओ अनिता सिन्हा व डीएसपी प्रदीप कुमार ने बताया गुप्त सूचना पर कार्रवाई हुई। संचालक के मकान की घेराबंदी कर कार्रवाई की गई। संचालक के ईंट भट्‌ठा के समीप मकान में मिलावट का खेल चल रहा था। मौके करीब 6600 लीटर पेट्रोल जब्त हुआ। मकान को सील कर पेट्रोल का सैंपल जांच के लिए भेजा गया है।