• September 22, 2026 12:16 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – मुरौरा में मुख्य सड़क जर्जर, सड़क पर गिर रहा गंदा पानी ….

ByReporter Pranay Raj

Apr 19, 2022

राज – 7903735887 

बिहारशरीफ अस्थावां मुख्य मार्ग में मुरौरा के पास सड़क काफी जर्जर हो चुका है। रेलवे क्रॉसिंग से लेकर पेट्रोल पंप तक सड़क चलने लायक नहीं है। इन गड्ढों में पानी जमा रहने से कई बार बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो चुकी है। जबकि, रोजाना इस सड़क से हजारों वाहनों का आना जाना होता है। यात्रियों को परेशानी हो रही है। इस सड़क की मरम्मत के लिए लोगों ने डीएम व नगर आयुक्त से गुहार लगायी है।

पहले सड़क के दोनों तरफ खाली जगह थी। अब दर्जनों मकान बन चुके हैं। उसका गंदा पानी निकलने का कोई मार्ग नहीं है। इस कारण सड़कों पर ही गंदा पानी बहता रहता है। इस कारण सड़क काफी जर्जर हो गया है। गंगा नगर व मुरौरा निवासी अंजनी कुमार, मनीष कुमार, देवेंद्र कुमार, विरेंद्र प्रसाद, राकेश कुमार, रमेश कुमार, गोपाल प्रसाद, राजकुमार गुप्ता, संतोष बिहारी, सुधीर, सौरव, संजय, महेंद्र, विकास व अन्य ने इसे बनवाने की मांग की है। ताकि, यात्रियों को आने जाने में परेशानी न हो।