• April 20, 2026 12:44 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – घर पहुंचने से पहले सड़क पर चली गई जान, जानें घटना…

ByReporter Pranay Raj

Oct 24, 2021

राज – 7903735887 

राजगीर थाना क्षेत्र के गिरियक रोड में ट्रैक्टर से कुचलकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना शनिवार देर रात हुई। दुर्घटना के बाद चालक, ट्रैक्टर समेत फरार होने में सफल रहा। मृतक राजगीर के नईपोखर निवासी 40 वर्षीय सुनील कुमार है। सूचना पाकर आई पुलिस शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल ले गई।

परिवार ने बताया कि युवक गिरियक से गांव लौट रहा था। उसी दौरान बेलगाम ट्रैक्टर उसे कुचलते हुए फरार हो गया। जिससे मौके पर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया। पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुटी है।