• April 19, 2026 2:36 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, हुई गंगा आरती

ByReporter Pranay Raj

Nov 19, 2021

सौरभ – 7903735887 

कार्तिक पूर्णिमा में श्रद्धालुओं ने नदी व विभिन्न जलाशयों में शुक्रवार को आस्था की डूबकी लगाई। शहर के कोसुक घाट, बाबा मणिराम अखाड़ा, धनेश्वर घाट समेत अन्य जलाशयों में सुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। लोग डुबकी लगा पूजा अर्चना करने में जुटे थे। धनेश्वर घाट में कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर गंगा आरती का आयोजन हुआ।

इसी तरह राजगीर के गर्म कुंड में हजारों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। डुबकी लगाने में महिलाओं की भीड़ ज्यादा थी। श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने में पंडा कमिटी जुटा था। शाम में कुंड परिसर में महाआरती का आयोजन किया गया। पंडा कमिटी सचिव विकास उपाध्याय ने बताया कि कुंड में पूरे दिन स्नान व पूजा पाठ हुआ।