• June 12, 2026 10:31 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – लोकसभा में गूंजी जरासंघ अखाड़े के विकास की मांग…

ByReporter Pranay Raj

Dec 8, 2021

राज – 7903735887 

सांसद कौशलेन्द्र कुमार ने लोकसभा में शून्यकाल के दौरान राजगीर के जरासंध अखाड़ा के विकास की मांग केंद्र सरकार से की। सांसद ने कहा किभारतीय इतिहास का गौरव है। आज के युवाओं और शोधकर्ताओं के लिए यह एक अजूबा स्थान है। राजगीर और नालंदा के सभी ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण स्थलों में एक जरासंध का अखाड़ा अपना अलग ही पहचान और स्थान रखता है।

सांसद ने गौरवशाली जरासंध अखाड़े की व्यथा व दुर्दशा और इसके महत्व को देखते हुए केन्द्र सरकार से माँग किया कि इसके विकास के कार्यक्रम को जल्द से जल्द राज्य सरकार के सहयोग से तैयार किया जाए।