• September 25, 2026 12:34 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – रोटरी क्लब तथागत के अध्यक्ष बने दीपक तो उपाध्यक्ष बनें डॉ. सुनील ….

ByReporter Pranay Raj

Aug 7, 2023

राज – 7903735887 

बिहारशरीफ बिचली खंदक पर सभागार में तीसरे अधिष्ठापन समारोह में रोटरी क्लब ऑफ तथागत के प्रतिनिधियों ने नए सत्र की शुरुआत की। इसमें नए सत्र के लिए दीपक कुमार को अध्यक्ष तो महेश कुमार लोहानी को सचिव बनाया गया। मुख्य अथिति डीजी नम्रता व विशिष्ठ अतिथि कुमार पुजारा ने इस समारोह में उन्हें पदभार दिलाया।

अध्यक्ष दीपक कुमार ने कहा कि यह क्लब हमेशा से सामाजिक सरोकार से जुड़े काम करता रहा है। क्लब अब बच्चों के दिल के छेद हो या आर्टिफीसियल पांव और हाथ हो, चाहे पेसमेकर हो सभी रोगों का इलाज की व्यवस्था मुफ्त की जाएगी। शहर के हित में काम किया जाएगा। अमित कुमार भारती और अनिल सैनी को सह सचिव बनाया गया। वहीं डॉ. सुनीति सिन्हा और डॉ. सुनील कुमार को उपाध्यक्ष बनाया गया। बलजीत को कोषाध्यक्ष का पदभार दिया गया। मौके पर डॉ. अरबिंद कुमार सिन्हा, अरुण कुमार वर्मा, डॉ. सुजीत कुमार, डॉ. चंदेश्वर प्रसाद, डॉ. ममता कौशम्बी, प्रो. रत्नेश अमन, जोसफ टीटी, अशोक कुमार, अनिल कुमार, परमेश्वर महतो, अमित कुमार, रविकांत वर्मा, बिनोद कुमार, मनोज रस्तोगी, विश्वप्रकाश व अन्य मौजूद थे।