• September 22, 2026 10:53 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – तालाब से मिली युवक की लाश….

ByReporter Pranay Raj

Feb 6, 2022

सौरभ – 7903735887 

अस्थावां अंतर्गत पचेतन गांव में सुबह शौच गए युवक की तालाब में डूबकर मौत हो गई। मृतक नरेश राउत का 24 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार है। मौत के बाद गांव में परिवार की चीख पुकार गूंजने लगी। परिवार ने बताया कि युवक शौच के लिए निकला। देर तक नहीं लौटने पर उसकी खोजबीन की जाने लगी। उसी दौरान तालाब से उसकी लाश मिली। अंदेशा है कि पैर फिसलने से युवक तालाब में गिर गया। जहां डूबकर उसकी जान चली गई।थानाध्यक्ष सोएब अख्तर ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया।