• April 19, 2026 1:04 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – आंगन में मिली दो बच्चों के मां की लाश, जाने हत्याकांड…

ByReporter Pranay Raj

Dec 5, 2023

सूरज – 7903735887 

परबलपुर थाना पुलिस ने मंगलवार को गजिन बिगहा गांव स्थित घर के आंगन से दो बच्चों के मां की लाश बरामद किया। मृतका दिलीप कुमार की 24 वर्षीया पत्नी सपना कुमारी है। दो लाख रुपया नहीं देने के कारण हत्या का आरोप लगा रहे हैं। घटना के खुलासा के पहले पति व अन्य ससुराली परिवार गांव से फरार हो गया।

अस्थावां के धोबी बिगहा निवासी मृतका के पिता ने बताया कि 2014 में बेटी की शादी हुई थी। उसके दो बच्चे है। कुछ माह से पति व अन्य ससुराली परिवार बोलेरो खरीदने के लिए उनसे दो लाख रुपए की मांग कर रहे थे। रुपया नहीं देने पर बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी गई।
हिलसा डीएसपी सुमित कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि सिलिंग फैन के खूंटी के सहारे दुपट्‌टा के फंदे पर विवाहिता की लाश लटकी है। पुलिस पहुंची तो आंगन में लाश मिली। परिवार फरार था। लिखित शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस अग्रेतर कार्रवाई करेगी।