• April 19, 2026 2:35 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – झाड़ी से मिली लाश, जानें किसकी गई जान…

ByReporter Pranay Raj

Aug 3, 2023

राज – 7903735887 

बिंद थाना पुलिस गुरुवार को ग्रामीणों की सूचना पर मसियाडीह गांव के सोएबा नदी किनारे स्थित झाड़ी से एक अज्ञात 21 वर्षीय युवक की लाश बरामद किया।
स्थानीय लोगों ने बताया कि कुछ कुछ लोग नदी किनारे पशु चरा रहे थे। उसी दौरान उन्हेंे दुर्गंध महसूस हुई। खोजबीन करने पर लोगों को झाड़ी में अज्ञात युवक की लाश दिखी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई।
थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। मृतक अज्ञात है। पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुट गई है।