• October 16, 2026 10:15 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – गैस रिसाव से सिलेंडर फटा, परिवार के सदस्यों…

ByReporter Pranay Raj

Oct 16, 2026

राज की रिपोर्ट – 

बिहार थाना क्षेत्र के अयोध्या नगर के माही खंदक मोहल्ला में शुक्रवार को गैस रिसाव के बाद सिलेंडर में फट गया। हादसे में घर में रखे 30 हजार रुपये नकद समेत सारा सामान जलकर राख हो गया। गनीमत रही कि सभी सदस्य समय पर बाहर निकल गए, इसलिए जानमाल की हानि नहीं हुई।

मकान मालिक इंदु देवी ने बताया कि सुलेखा देवी गैस चूल्हे पर पानी गर्म कर रही थीं। इसी दौरान सिलेंडर से गैस का रिसाव होने लगा और आग फैल गई। आग बेकाबू होते देख परिवार के लोग घर से बाहर भागे। कुछ ही देर में जोरदार धमाके के साथ सिलेंडर फट गया।

घटना से मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर 15 मिनट बाद अग्निशमन की छोटी गाड़ी पहुंची और दमकल कर्मियों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक घर का सामान जल चुका था।