• June 14, 2026 12:05 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – छठ घाट पर भीड़ दो महिलाओं की कर दी पिटाई, करतूत जान हो जायेंगे हैरान…

ByReporter Pranay Raj

Nov 20, 2023

सूरज – 7903735887 

भागन बिगहा ओपी अंतर्गत मोरा तालाब छठ घाट पर सोमवार को भीड़ दो महिलाओं को पकड़, उनकी पिटाई कर दी। मारपीट के बाद दोनों को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। दरअसल, दोनों महिला घाट पर चेन स्नेचिंग कर रही थीं। उसी दौरान पकड़ी गई। जिसके बाद भीड़ उन पर लात-घूंसा बरसाने लगी। महिलाओं के पास से चेन बरामद नहीं हुआ।

पूछताछ में खुलासा हुआ कि उनके सहयोगी चेन ले फरार हो गया। अनुमान के मुताबिक 40-45 महिलाओं से चेन स्नेचिंग हुई। जिसकी अनुमानित कीमत 50 लाख बताई जा रही है। सोहसराय थाना क्षेत्र निवासी युवक ने घटना की प्राथमिकी दर्ज कराई है। गिरफ्तार महिला बेतिया जिला निवासी रेखा देवी और गीता देवी है।

ओपी प्रभारी पप्पू कुमार ने बताया कि पूछताछ में महिलाओं चेन स्नेचिंग की बात कबूल की है। पुलिस उनके सहयोगियों की तलाश में जुट गई है।