• June 13, 2026 11:37 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – हथियार-कारतूस संग बदमाश गिरफ्तार, जानें मंशा …

ByReporter Pranay Raj

Feb 22, 2023

राज – 7903735887 

बिहार थाना पुलिस गश्ती के दौरान स्टेशन रोड के गैस गोदाम के पास से एक बदमाश को हथियार-कारतूस के साथ गिरफ्तार की। पकड़ा गया युवक मानपुर थाना क्षेत्र के अलौदिया गांव निवासी विजय सिंह का पुत्र अतुल कुमार है। उस पर मानपुर थाना में हत्या का केस दर्ज। युवक के पास से एक कट्‌टा, 9 कारतूस बरामद हुआ। पुलिस को आशंका है कि सभी बाइक सवार किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने जा रहे थे |

सदर डीएसपी मो. शिब्ली नोमानी ने बताया कि पुलिस गश्ती कर रही थी। उसी दौरान एक बाइक पर सवार चार लोगों पर संदेह हुआ। रोकने पर सभी बाइक सवार भागने लगा। खदेड़कर पुलिस पीछे बैठे एक युवक को पकड़ ली। उसकी तलाशी लेने पर उसके पास से हथियार-कारतूस बरामद हुआ।

गिरफ्तार बदमाश पर मानपुर थाना में हत्या का केस दर्ज है। बदमाश को रिमांड पर लेकर उससे पूछताछ की जाएगी।