• April 18, 2026 11:21 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – घर से परीक्षा देने निकली कॉलेज छात्रा की हो गई मौत, जाने घटना…

ByReporter Pranay Raj

May 18, 2024

सूरज – 7903735887 

बीए पार्ट टू की परीक्षा देने निकली स्कूटी सवार कॉलेज छात्रा की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। घटना में छात्रा का भाई जख्मी हो गया। दुर्घटना रहुई थाना क्षेत्र के सोसंदी गांव के पास बिहटा-सरमेरा मार्ग में हुई। मृतका बेन थाना क्षेत्र के विशुनपुर गांव निवासी अखिलेश प्रसाद की 19 वर्षीया पुत्री अनुष्का भारती है। जख्मी भाई रौशन कुमार का इलाज निजी क्लिनिक में कराया जा रहा है।
परिवार ने बताया कि युवती रहुई के अहियापुर स्थित ननिहाल में रहकर पढ़ाई करती थी। वह बीए पार्ट टू की परीक्षा देने भाई के साथ स्कूटी से बिहारशरीफ जा रही थी। उसी दौरान अज्ञात वाहन स्कूटी में टक्कर कारते हुए फरार हो गया। जिससे दोनों भाई बहन जख्मी हो गए। ग्रामीणों के सहयोग से उन्हें अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने युवती को मृत घोषित कर दिया। रहुई थानाध्यक्ष कुणाल कुमार ने बताया कि पुलिस शव को पोस्टमार्टम करा, परिवार के हवाले कर दिया गया। अज्ञात वाहन की पहचान कर उस पर केस दर्ज किया जाएगा।