• April 18, 2026 8:16 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – कोचिंग संचालक गिरफ्तार, छात्रा से किया था…

ByReporter Pranay Raj

Feb 7, 2024

राज – 7903735887 

हिलसा थाना पुलिस ने नाबालिग छात्रा से छेड़खानी के आरोपित कोचिंग संचालक को गिरफ्तार कर लिया। ग्रामीणों ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव में सेंटर चलाता है। बीती सोमवार को कोचिंग की ही नाबालिग छात्रा के साथ संचालक ने छेड़खानी की घटना को अंजाम दिया था।
आरोप है कि सोमवार को हर रोज की तरह छात्रा पढ़ने के लिए कोचिंग गयी थी। कोचिंग में बैच खत्म होने के बाद सभी छात्रों को छुट्टी दे दी गयी। पीड़ित छात्रा को पढ़ाई में कमजोर रहने की वजह बता एक्स्ट्रा क्लास का झांसा दे रोक लिया। इस दौरान छेड़खानी करने लगा। वहां से शोर मचाते हुए किसी तरह निकली। घर पहुंच परिजनों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद थाना पहुंच संचालक पर एफआईआर करायी। थानाध्यक्ष अभिजीत कुमार ने बताया कि आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।