• June 13, 2026 11:37 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – सीआईएसएफ जवान की आंध्र प्रदेश में मौत…

ByReporter Pranay Raj

Sep 18, 2021

राज – 7903735887 

सोहसराय थाना अंतर्गत आशा नगर के तलायपर निवासी सीआईएसएफ जवान राहुल राज की आंध्र प्रदेश के विशाखपट्नम में मौत हो गई। शनिवार को मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। मृतक जवान किसान राजकुमार प्रसाद के पुत्र हैं।

परिवार ने बताया कि 2013 में राहुल की नौकरी सीआईएसएफ में कांस्टेबल के पद पलगी। उसकी तैनाती आंध्र प्रदेश के विशाखापट्नम जिले में थी। विभाग के अधिकारी ने मौत की खबर फोन कर दी। मौत के कारणों के संबंध में नहीं बताया गया। सूचना के बाद परिजन शव लाने रवाना हो गए। मृतक की पत्नी रमा कुमारी भी सीआईएसएफ में कांस्टेबल हैं। उन्हें ढाई साल की बेटी रियांशी राज है। जवान की मौत की खबर के बाद परिवार की चीख पुकार गूंज रही थी।