• April 18, 2026 11:24 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – लोन दिलाने का झांसा दे करोड़ों की ठगी, दर्जनों पीड़ित पहुंचे थाना…

ByReporter Pranay Raj

Feb 12, 2024

राज – 7903735887 

दीपनगर थाना इलाके में लोन दिलाने का झांसा दे फ्रॉडों ने ऑफिस खोलकर करोड़ों की ठगी की घटना को अंजाम दिया। हजारों लोग फ्रॉड का शिकार हुए हैं। बदमाशों के ऑफिस में ताला लटका होने पर दर्जनों पीड़ित घटना की शिकायत लेकर दीपनगर थाना पहुंचे। जहां लोगों ने हंगामा भी किया। थानाध्यक्ष नारद मुनी सिंह ने बताया कि जांचोपरांत केस दर्ज कर पुलिस कार्रवाई करेगी।

ग्रामीणों ने बताया कि लोन दिलाने का झांसा दे उनलोगों से तीन-तीन हजार रुपया लिया गया। फर्जी कंपनी का एजेंट गांव-गांव घूमकर वसूली कर रहे थे। महीनों बीत जाने के बाद भी उनलोगों को लोन नहीं मिली। इसी दौरान बदमाश अपने ऑफिस में ताला लगा, फरार हो गया। जिले के दर्जनों प्रखंडों में बदमाशों ने हजारों लोगों को शिकार बनाया।