• July 30, 2026 4:48 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – हरनौत में चापाकल मिस्त्री की मौत, जानें घटना…

ByReporter Pranay Raj

Dec 12, 2021

बॉबी सिंह – 7903735887 

हरनौत थाना क्षेत्र के गोनावां गांव के पास रविवार की शाम ट्रैक्टर के टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। दूसरा सवार घटना में जख्मी हो गया। मृतक पोआरी गांव निवसी 26 वर्षीय राम निवास प्रसाद है। जख्मी सरोज कुमार को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। जहां से उसे पटना रेफर कर दिया गया।

परिजनों ने बताया कि दोनों बाढ़ से चापाकल का काम कर बाइक से लौट रहे थे। उसी दौरान ट्रैक्टर के टक्कर से हादसा हुआ। थानाध्यक्ष देवानंद शर्मा ने बताया कि पुलिस शव के पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया में जुटी है।