• June 13, 2026 11:54 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – किसान की मौत से परिवार में कोहराम, जाने कैसे गई जान…

ByReporter Pranay Raj

May 30, 2024

राज – 7903735887 

पावापुरी ओपी क्षेत्र के चोरसुआ गांव में पोल से बिजली का तार लटक रहा था। जिसके संपर्क में आकर किसान की करंट से मौत हो गयी। मृतक 45 वर्षीय कामता प्रसाद हैं। ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। ग्रामीणों की माने तो जेई को सूचना दी गई थी। इसके बाद भी कोई कार्यवाही नहीं की गई।

मुखिया चंदन कुमार ने बताया कि किसान अपने खेत में बोरिंग करवा रहे थे। पास में ही बिजली का एक पोल है। जिससे तार नीचे लटक रहा था। स्थानीय लोगों की माने तो उसी तार के सम्पर्क में आकर किसान करंट के शिकार हुए। ग्रामीणों की मदद से उन्हें इलाज के लिए पावापुरी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया।