• August 31, 2026 11:10 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – महिला समेत दो की मौत से कोहराम, जानें घटनाएं…

ByReporter Pranay Raj

Jul 4, 2025

राज- 9334160742 

बिहार थाना क्षेत्र के राजा कुआं में शुक्रवार को करंट से महिला की मौत हो गई। मृतका अवधेश प्रसाद की पत्नी सोना देवी हैं।
परिजनों ने बताया कि महिला घर में अकेली थीं। ई रिक्शा चालक पुत्र दोपहर में घर लौटा तो मां जमीन पर गिरी मिली। समीप में टेबल फैन भी गिरा था। परिजन महिला को इलाज के लिए मॉडल अस्पताल लाएं। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिवार अंदेशा जता रहा है कि टेबल फैन से करंट लगने से महिला की जान गई। घटना के बाद गांव में परिवार की चीख पुकार गूंजने लगी।
इसी तरह थरथरी थाना क्षेत्र के कनक बिगहा गांव के पास ऑटो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक परवलपुर थाना क्षेत्र के कतरू बिगहा निवासी रामप्रवेश मांझी के 38 वर्षीय पुत्र इंदल मांझी हैं।
परिजनों ने बताया कि युवक की मां का श्राद्धकर्म चल रहा था। श्राद्धकर्म का कार्ड देने युवक रिश्तेदार के घर बाइक से जा रहा था। उसी दौरान हादसा हुआ। थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के सुपुर्द कर दिया गया।