• August 31, 2026 11:10 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – भूमि-विवाद में गोतिया में भिड़ंत, गोली लगने से दो जख्मी…

ByReporter Pranay Raj

Jul 4, 2025

राज – 93341607432 

चिकसौरा थाना अंतर्गत चकमोहिउद्दीनपुर गांव में दो पक्षों में भिड़ंत हो गई। मारपीट करते हुए दोनों पक्ष के लोग गोलीबारी करने लगे। उसी दौरान दोनों पक्ष के दो लोग गोली लगने से जख्मी हो गए। गली में दरवाजा खोलने के विवाद में भिड़ंत हुई थी।
सुजीत कुमार के पुत्र आकाश कुमार पेट में व स्व. अरविंद प्रसाद के पुत्र शैलेंद्र उर्फ शैला यादव को दाहनि हाथ और कमर के पास गोली लगी। दोनों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया। जहां से शैलेंद्र को पटना रेफर कर दिया गया।
हिलसा डीएसपी सुमित कुमार ने बताया कि भूमि विवाद में घटना हुई। गोली लगने से दो चचेरे भाई जख्मी हुए। दोनों पक्ष गोतिया है। दोनों पक्षों ने घटना की प्राथमिकी दर्ज कराई है। त्वरित कार्रवाई कर तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपितों में सुजीत कुमार, रजनीश कुमार और सचिन कुमार शामिल है। फरार की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।