• September 21, 2026 4:02 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – दस्तावेज नवीस संघ के अध्यक्ष बने चन्द्रभूषण तो सचिव बने रूपेश कुमार ….

ByReporter Pranay Raj

Aug 21, 2021

राजा – 7903735887 

निबंधन कार्यालय परिसर में बिहार दस्तावेज नवीस संघ का चुनाव हुआ। चुनाव में चन्द्रभूषण कुमार कुशवाहा अध्यक्ष, अभय शंकर प्रसाद और विमलेश कुमार उपाध्यक्ष तथा रूपेश कुमार सचिव निर्वाचित हुए। मो.ज़फर आलम उर्फ लल्लू जी कोषाध्यक्ष के पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए। अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में चंद्रभूषण को 93 और जनार्दन प्रसाद को 44 मत मिले। सचिव पद के लिए हुए चुनाव में रूपेश कुमार सिंह को 101 तो सूरज कुमार को 20 मत मिले। सबसे ज्यादा मत से निर्वाचित हुए। वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए अभय शंकर प्रसाद को 59 और विमलेश कुमार को 87 मत मिले।मतदान का संचालन बिहार दस्तावेज नवीस संघ के संगठन मंत्री मो. मुश्ताक आलम द्वारा किया गया। तीन साल पर संघ का चुनाव होता है।