• June 14, 2026 12:01 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – कैंडल जला देश के वीर सपूतों को दी श्रद्धांजलि…

ByReporter Pranay Raj

Dec 14, 2021

राजा – 7903735887 

शहर के करगिल पार्क शही स्मारक पर मंगलवार को फ्रेंडली ग्रुप के सदस्यों ने कैंडल जलाकर प्रथम सीडीएसी जनरल विपीन रावत समेत 13 वीर सपूतों को श्रद्धांजलि दी। सदस्यों ने ईश्वर से दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
सदस्यों ने कहा जनरल साहब से अभी बहुत कुछ सीखना था। उनके मार्गदर्शन में देश सुरक्षा क्षेत्र में परचम लहरा रहा था। उनका जाना देशवासियों के लिए दु:खद है।मौके पर डॉ. आशुतोष, प्रिंस सक्सेना, कन्हैया, प्रिंस कुमार, शदाब आलम, एस राजा, आशुतोष कश्यप, जुही कुमारी, प्रशांत, दिलशाद व अन्य मौजूद थे।