• April 18, 2026 11:20 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – व्यवसायी की पत्नी की फंदे पर लटकी मिली लाश, जानें घटना…

ByReporter Pranay Raj

Jun 16, 2023

सौरभ – 7903735887 

चंडी थाना अंतर्गत बाजार इलाके में व्यवसायी की पत्नी की लाश कमरे में फंदे पर लटकी मिली। मृतका हरनौत थाना क्षेत्र के हसनचक गांव निवासी सतीश कुमार की 29 वर्षीया पत्नी स्विटी कुमारी है। महिला मानसिक रोगी बताई जा रही हैं।

पति ने बताया कि वह चंडी में कीटनाशक की दुकान चलाते हैं। रात में घर लौटे तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। आवाज लगाने पर नहीं खुला। वेंटिलेटर से देखने पर सिलिंग फैन के सहारे फंदे पर लटकी पत्नी की लाश दिखी। तब उन्होंने घटना की जानकारी ससुराली परिवार को दी। पत्नी मानसिक रोगी थी। पूर्व में भी खुदकुशी का प्रयास कर चुकी है।

थानाध्यक्ष अभय कुमार ने बताया कि परिजन के बयान पर यूडी केस दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया।