• April 18, 2026 10:23 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – सात फेरे लेने के कुछ घंटे बाद दूल्हा-दुल्हन की मौत, जानें कैसे गई जान….

ByReporter Pranay Raj

May 6, 2023

सूरज- 7903735887 

गिरियक थाना के पुरैनी गांव में सात फेरे लेने के कुछ घंटे बाद दूल्हा-दुल्हन की मौत हो गई। दरअसल, वर-वधू शादी के बाद कार से नवादा जा रहे थे। उसी दौरान अवैध बालू लोड ट्रैक्टर टक्कर मार दिया। जिससे कार कई पलटनिया खाते हुए सड़क किनारे गड्‌ढ़े में पलट गई। जिससे दूल्हा-दुल्हन की मौके पर मौत हो गई। जबकि, दूल्हा का बहनोई गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना के बाद चालक, ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया।

मृतकों में गिरियक के सतौआ गांव निवासी कारू चौधरी की 20 वर्षीया पुत्री पुष्पा कुमारी और उसका पति नवादा जिला के रोह थाना क्षेत्र के महराना गांव निवासी तुला चौधरी का 27 वर्षीय पुत्र श्याम कुमार शामिल है। मृतक के जख्मी बहनोई राहुल कुमार का विम्स में इलाज कराया जा रहा है। नवदंपती की मौत से दोनों परिवार में कोहराम मच गया। परिवर के आंसू नहीं रुक रहे हैं। थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि दुर्घटना में नवदंपती की मौत हो गई। पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुटी है।