• September 21, 2026 10:00 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – पेड़ से टकराकर बाइक सवार की मौत, जानें घटना…

ByReporter Pranay Raj

Dec 2, 2021

राजा – 7903735887 

हिलसा थाना क्षेत्र के अलीपुर गांव के पास गुरुवार को तेज गति की पेड़ से टकरा जाने से एक युवक की मौत हो गई। जबकि, दूसरा सवार जख्मी हो गया।

मृतक चिकसौरा थाना के अंतर्गत हुराड़ी गांव निवासी अजहव लाल का 22 वर्षीय पुत्र सिंटू कुमार है। जख्मी वंशी बिगहा निवासी चौरासी प्रसाद के पुत्र कारू कुमार को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया।

परिजनों ने बताया कि सिंटू एक दिन पूर्व जैतपुर गांव स्थित ननिहाल गया था। जहां से लौटने में हादसा हुआ। मौत की खबर मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। परिजन की चीख पुकार गांव में गूंजने लगी। थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया।