• November 24, 2026 10:05 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – विदाई वेला में भावुक हुए बीडीओ, कहा- नालंदा दिल में रहेगा…

ByReporter Pranay Raj

Jul 19, 2024

राज – 7903735887 

पदोन्नति के बाद प्रखंड मुख्यालय बिहारशरीफ के बीडीओ अंजन दत्ता का का जिले से तबादला हो गया। नए प्रखंड विकास पदाधिकारी के रूप में मनीष कुमार ने पदभार ग्रहण किया। शुक्रवार को कार्यालय परिसर में विदाई सह सम्मान समारोह का आयेाजन किया।
प्रखंड के जनप्रतिनिधियों ने बताया कि निवर्तमान पदाधिकारी मिलनसार थे। कर्तव्यनिष्ठा की लंबी लकीर खींचकर जिले से विदा हो रहे हैं। उनके द्वारा खींची लंबी लकीर को पार करना नए पदाधिकारी के लिए चुनौती होगी। दत्ता सभी फरियादियों की शिकायत संजीदगी से सुनकर उनका निदान त्वरित करते थे। मृदभाषी होने के कारण उन्हें सभी पसंद करते हैं।
इस मौके पर भावुक हुए श्री दत्ता ने कहा कि नालंदा उनकी कर्मभूमि है। यहां वरीय पदाधिकारी के साथ काम करके उन्हें बहुत कुछ सीखने का मौका मिला। नालंदावासी व जनप्रनिधियों ने उन्हें उम्मीद से ज्यादा सम्मान दिया। नालंदा उनके दिल में रहेगा।