• June 14, 2026 12:50 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – पटना के युवक की हत्या कर शव जलाने का प्रयास, शराब धंधेबाजों पर आरोप…

ByReporter Pranay Raj

Sep 12, 2023

राज – 7903735887 

हिलसा थाना अंतर्गत पोसंडा-दरियापुर गांव से सोमवार को पुलिस एक युवक की लाश बरामद की। शव खाट पर था। बदमाशों ने गला घोंट हत्या के बाद शव को गर्म पानी से जलाने का प्रयास किया। जिससे कमर के नीचे का हिस्सा जल गया था।

मृतक की पहचान पटना जिला के खुसरूपुर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव निवासी मथुरा पासवान के 33 वर्षीय पुत्र अनिल पासवान के रूप में की गई। युवक तीन दिन पहले पत्नी रंजू देवी के ननिहाल कन्हाई बिगहा आया था। जहां वारदात हुई।

मृतक की पत्नी ने शराब पिलाकर लूटपाट करने के दौरान धंधेबाजों पर हत्या का आरोप लगाते हुए प्राथमिक दर्ज कराई है। जिसमें नगरनौसा निवासी विनोद बिंद, सुनील महतो, शोभा मांझी और कैलाश मांझी को आरोपित किया गया है। जहां युवक की शव मिली, वहां धड़ल्ले से शराब की बिक्री होती है।
हिलसा थानाध्यक्ष गुलाम सरवर ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस शाम 6 बजे शव बरामद की। मृतक की पत्नी ने चार बदमाशों को आरोपित कर केस कराा है। अग्रेतर कार्रवाई तेज कर दी गई है।