• April 18, 2026 8:20 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – सड़क पर लाश रख आगजनी, जानें कारण…

ByReporter Pranay Raj

Feb 27, 2022

सूरज  – 7903735887 

राजगीर थाना क्षेत्र के गिरियक मार्ग में आक्रोशितों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। लोग आगजनी करते हुए हंगामा कर रहे थे। आक्रोशित मुआवजा, फरार बाइक चालक पर कार्रवाई और स्पीड ब्रेकर निर्माण की मांग कर रहे थे।
शनिवार की शाम तेज गति की बाइक की टक्कर से आयुद्ध फैक्ट्री के पास युवक की मौत हो गई थी। मृतक रसलपुर निवासी भोला कुमार है।
हंगामा की सूचना पर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर दीपक कुमार, सीओ दलबल के साथ आ गए। परिवार को त्वरित कार्रवाई व प्रावधान के तहत मुआवजा का आश्वासन दे शांत कराया गया। तब करीब चार घंटे बाद मार्ग पर यातायात सुचारू हो सका। युवक सर्फ फैक्ट्री में काम कर लौट रहा था। उसी दौरान हादसा हुआ।