• April 20, 2026 12:13 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – चोरी की माेबाइल के साथ गिरफ्तार…

ByReporter Pranay Raj

Oct 27, 2021

सूरज – 7903735887

बिहार थाना पुलिस ने बरबीघा बस स्टैंड के पास कार्रवाई कर चोरी के मोबाइल के साथ एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। बदमाश का एक सहयोगी फरार होने में सफल रहा। गिरफ्तार युवक बैगनाबाद निवासी विक्की चौधरी है।

थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि बदमाश चोरी का दो मोबाइल बेचने आया था। उसी दौरान संदेह होने पर नागरिकों ने उसे घेर लिया। सूचना पाकर आई पुलिस ने बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से चोरी की दो मोबाइल बरामद हुआ। फरार बिट्‌टू की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।