• August 14, 2026 10:20 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – मोगल कुआं से लेकर इंजीनियर के तीन ठिकानों पर घंटों छापेमारी के बाद , जानें बरामद सामान की रिपोर्ट …

ByReporter Pranay Raj

Aug 14, 2026

राज की रिपोर्ट 

आय से अधिक संपत्ति के आरोप में निगरानी विभाग ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की। सोहसराय थाना क्षेत्र के मोगल कुआं बॉलीपर मोहल्ला स्थित खगड़िया में तैनात पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता संजय कुमार के घर पर स्पेशल टीम ने करीब 7 घंटे तक छापेमारी की। निगरानी डीएसपी शशि शेखर के नेतृत्व में पहुंची टीम ने घर की घेराबंदी कर दी। किसी को अंदर-बाहर जाने की इजाजत नहीं थी। टीम अपने साथ फोटो कॉपी मशीन भी लेकर आई थी।

छापेमारी में घर से नगदी के अलावा 350 ग्राम सोना और 250 ग्राम चांदी के जेवर बरामद हुए। जेवर का वजन करने के लिए श्री ज्वेलर्स के प्रतिनिधि अरुण कुमार को बुलाया गया। जेवर की अनुमानित कीमत करीब 19 लाख रुपये आंकी गई है। सूत्रों के अनुसार अभियंता और उनकी पत्नी के नाम पर कुछ प्लॉट के दस्तावेज भी मिले हैं।

डीएसपी ने बताया कि अभियंता के खगड़िया और पटना स्थित ठिकानों पर भी एक साथ छापेमारी की जा रही है। कार्रवाई पूरी होने के बाद बरामदगी की विस्तृत जानकारी सार्वजनिक की जाएगी।