• June 13, 2026 11:20 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – दो की मौत: महज इस बात को लेकर किशोरी और महिला ने दी जान, जाने घटना…

ByReporter Pranay Raj

Jul 14, 2024

सूरज – 7903735887 

बेन थाना अंतर्गत कोलुआ गांव में शनिवार की रात महिला ने कीटनाशक खाकर खुदकुशी कर ली। घटना का कारण पति का अवैध संबंध बताया जा रहा है। मृतका धर्मवीर कुमार की 24 वर्षीय पत्नी आशा कुमारी है। मायके के परिजनों ने बताया कि पति का गांव की एक युवती से अवैध संबंध था। जिसका आशा विरोध करती थी। रात में इसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हुआ। इसके बाद पति घर से निकल गया। इधर, आशा ने कीटनाशक खा लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों की नजर गई तो उसे अस्पताल लाएं। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष विकेश कुमार ने बताया कि घटना का कारण पति का अवैध संबंध बताया जा रहा है। लिखित शिकायत पर पुलिस अग्रेतर कार्रवाई करेगी।

मां ने लगाई फटकार तो दे दी जान

परवलपुर थाना क्षेत्र के अलावां गांव में रविवार को पढ़ाई करने के लिए मां के फटकार से आहत किशोरी ने कीटनाशक खाकर खुदकुशी कर ली। मृतका रंजीत रविदास की 15 वर्षीय पुत्री नेहा कुमारी है। वह अगले साल मैट्रिक की परीक्षा देने वाली थी। परिवार ने बताया कि मां, बच्ची को पढ़ाई नहीं करने पर फटकार लगाई। जिससे आहत हो किशोरी कीटनाशकर खाकर जान दे दी। किशोरी की मौत बिहारशरीफ के निजी क्लिनिक में इलाज के दौरान हुई। थानाध्यक्ष रंजीत कुमार रजक ने बताया कि क्लिनिक कर्मियों से पुलिस को मौत की खबर मिली। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया। परिजन के बयान पर संबंधित थाना में केस दर्ज होगा।