राहुल रंजन उर्फ डुग्गी की रिपोर्ट –
परवलपुर थाना अंतर्गत पिलीच गांव में भूमि-विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच गोलीबारी हो गई। उसी दौरान गांव के एक युवक रवि कुमार के पैर में गोली लग गई। जिससे वह जख्मी हो गया। घटना मंगलवार की रात हुई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई। मौके से दो खोखा बरामद हुआ। एफएसएल टीम साक्ष्यों का नमूना एकत्र कर उसे जांच को ले गई। घटना का कारण पुराना भूमि-विवाद बताया जा रहा है।
थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि घटनास्थल से दो खोखा बरामद किया गया है। जख्मी युवक का फर्द बयान दर्ज कर लिया गया है। उसके बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

