• November 25, 2026 11:21 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – बंद पड़े घर को बनाया निशाना ,  5 लाख की संपत्ति चोरी , जानें मामला 

ByReporter Pranay Raj

Sep 6, 2023

राज – 7903735887 

हिलसा थाना क्षेत्र के चकहजारी गांव में चोरों ने बंद पड़े घर से पांच लाख रुपये की संपत्ति चुरा ली। घटना विजेन्द्र पासवान के घर में हुई। बुधवार की सुबह उनकी बेटी अलिशा कुमारी व दामाद पुरुषोत्तम कुमार घर देखने के लिए आए तो घटना की जानकारी हुई। हालांकि, अभी तक पुलिस ने घटना की शिकायत नहीं की गयी है।

उन्होंने बताया कि विजेन्द्र व रामाशीष दोनों भाई है। घर का बंटवारा हो गया है। दोनों भाई घर में ताला लगाकर परिवार के साथ दिल्ली में रहते हैं। दोनों को दिल्ली गये दो माह हो गये थे। बुधवार को बेटी-दामाद घर आये तो देखा कि अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा है। उन्होंने बताया कि चोर छत के रास्ते घर में घुसे थे। बक्से का ताला तोड़कर चोरों ने करीब पांच लाख रुपये के जेवर, महंगे कपड़े व बर्तन चुरा लिये थे। गृहस्वामी के आने के बाद ही स्पष्ट होगा कि क्या-क्या चोरी हुआ है। थानाध्यक्ष गुलाम सरवर ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं मिली है। लिखित आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।