• February 25, 2026 11:45 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – सड़क पर लाश रख हंगामा, जानें मामला…

ByReporter Pranay Raj

Jan 30, 2021

आशीष – 7903735887 

वेना थाना अंतर्गत सिहुली गांव के समीप शनिवार को ग्रामीणों ने युवक की लाश एनएच 20 पर रखकर हंगामा किया। मृतक राजेंद्र चौधरी का 20 वर्षीय पुत्र रमेश कुमार चौधरी 12 जनवरी को बिंद थाना क्षेत्र में स्कॉर्पियो की चपेट में आकर जख्मी हो गया था। जख्मी की मौत इलाज के दौरान पटना में हुई। हंगामा की सूचना पाकर पुलिस व प्रशासनिक पदाधिकारी मौके आ गए। पारिवारिक लाभ के तहत आश्रित को 20 हजार का चेक उपलब्ध कराया गया। साथ प्रावधान के तहत अन्य मुआवजा का आश्वासन मिला। तब करीब दो घंटे बाद एनएच से जाम हटाया गया।