• April 18, 2026 9:42 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – बनाई जा रही थी पिस्टल-राइफल, एक गिरफ्तार

ByReporter Pranay Raj

Jan 30, 2021

सूरज – 7903735887 

चिकसौरा थाना पुलिस ने शनिवार को बाजार में छापेमारी कर मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया। संचालक बूंदेल विश्वकर्मा के पुत्र संतोष विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया। मौके से पिस्टल-राइफल का पार्ट्स व अनेकों उपकरण बरामद किया गया।
थानाध्यक्ष प्रकाश लाल ने बताया कि गुप्त सूचना पर मकान की घेराबंदी कर रेड की गई। संचालक पिस्टल-राइफल बनाता था। मौके से अनेकों पार्ट्स व उपकरण बरामद हुआ।