• February 25, 2026 6:40 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – देवर निकला महिला के बच्चे का पिता, जानें घटना……

ByReporter Pranay Raj

Nov 24, 2020

राज की रिपोर्ट – 7903735887 

देवर द्वारा भाभी का यौन शोषण किए जाने का मामला सामने आया है। रहुई थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़िता ने मंगलवार को घटना का केस महिला थाना में दर्ज कराया। जिसमें पटना जिला के मेहंदीगंज थाना क्षेत्र के गुलजारबाग निवासी सुरेंद्र प्रसाद के पुत्र अभिषेक कुमार को आरोपित किया गया है। महिला का मेडिकल जांच सदर अस्पताल में कराया गया।
आरोपों में बताया गया है कि उसकी शादी डेढ़ साल पहले हुई थी। शादी के बाद पति से मनमुटाव हो गया। इसकी भनक जब देवर अभिषेक को लगी तो वह भाभी को शादी का झांसा दे, उसे प्रेम जाल में फांस उसका शोषण करने लगा। महिला देवर के बच्चे की मां बनी तो वह शादी से मुकर गया। थानायक्ष अनिता गुप्ता ने बताया कि पुलिस कार्रवाई में जुट गई है।