• November 24, 2026 12:48 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – डीएम-एसपी ने किया जेल का निरीक्षण, तलाशी में मिली…

ByReporter Pranay Raj

Nov 24, 2020

सूरज की रिपोर्ट – 7903735887 

डीएम योगेंद्र सिंह और एसपी नीलेश कुमार ने मंगलवार को मंडल कारा का औचक निरीक्षण किया। अधिकारियों की निगरानी में जेल के सभी वार्डों की तलाशी ली गई। डेढ़ घंटे की तलाशी में ताश की गडि्डयां, खैनी की पुड़ियां, चुनौटी समेत अन्य आपत्तिजनक सामान मिला।
मंडल कारा के स्पेशल सेल की छत पर जल जमाव की समस्या के निदान के लिए निदेश दिया गया। कारा में प्रतिनियुक्त चिकित्सा पदाधिकारी द्वारा कार्य हेतु निर्धारित समय अवधि तक कार्य नहीं किया जाता है, इस संबंध में कार्रवाई करने का निदेश दिया गया।कारा परिसर में मास्क का अनिवार्य उपयोग सुनिश्चित करने को कहा गया।
निरीक्षण के क्रम में अनुमंडल पदाधिकारी बिहार शरीफ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बिहार शरीफ सहित कारा के अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।