• June 11, 2026 4:42 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – नीतीश के 7वीं बार सीएम बनने पर कल्याण बिगहा में जश्न…

ByReporter Pranay Raj

Nov 17, 2020

सूरज की रिपोर्ट – 7903735887 

नीतीश कुमार के सातवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते ही कल्याण बिगहा गांव में जश्न का माहौल हो गया। लोगों ने एक साथ होली-दिवाली मनाई। एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर मिठाइयां खिलाई। वैद्यराज रामलखन सिंह वाटिका के पास पटाखे फोड़कर खुशी का इजहार किया। दर्जनों लोगों ने नीतीश कुमार जिंदाबाद के नारे लगाये। महिलाएं भी गांव के बेटे को फिर से सीएम बनने की सूचना पाकर काफी खुश थीं। सीएम के घर के सेवक सीताराम की खुशी तो देखते ही बन रही थी।

रामलखन वाटिका के पास दर्जनों लोग इकट्ठा हुए। नीतीश कुमार जिंदाबाद के नारे से माहौल गूंज उठा। ग्रामीणों ने कहा कि कल्याण बिगहा के लाल को एक बार फिर से बिहार की जनता ने मुख्यमंत्री बनाया है। नीतीश कुमार सूबे का तेजी से विकास कर रहे हैं। इस पारी में भी तेजी से विकास होगा।