• November 20, 2025 5:55 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – दाह संस्कार कराने जा रही बस पलटी, सात सवार ….

ByReporter Pranay Raj

Nov 12, 2020

आरके सिंह की रिपोर्ट – 7903735887 

मानपुर थाना क्षेत्र के सकरी नदी के समीप गुरुवार को बस पलट जाने से सात सवार जख्मी हो गए। सवार दरियापुर गांव से वाहन में शव लोड कर दाह संस्कार के लिए बाढ़ जा रहे थे। उसी दौरान वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना के बाद मौके पर सवारों की चीख-पुकार गूंजने लगी। सूचना पाकर आई पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से वाहन में फंसे सवारों को निकाला।
थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि वाहन सवार शव का दाह संस्कार करने बाढ़ जा रहे थे। उसी दौरान वाहन पलट गई। घटना के बाद चालक, वाहन छोड़कर फरार हो गया। सभी जख्मी खतरे से बाहर हैं।