• November 20, 2025 5:47 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – 6 का नामांकन रद्द, जानें चुनावी समर में कितने हैं प्रत्याशी…

ByReporter Pranay Raj

Oct 17, 2020

सिटी डेस्क – 7903735887 

जिले के सभी सात विधानसभा के लिए शनिवार को हुई स्क्रूटिनी में 6 प्रत्याशियों का नामांकन रद्द हो गया। अब 152 के बजाय चुनावी समर में 146 प्रत्याशी चुनावी समर में बचे। हरनौत के 4 प्रत्याशी चुनावी मैदान से बाहर हो गए। इन 6 में से 2 दलीय तो 4 निर्दलीय प्रत्याशियों का नामांकन रद्द हुआ। सोमवार को नाम वापसी की तिथि निर्धारित है। अगर किसी ने नाम वापस नहीं लिया तो कुल 146 प्रत्याशी चुनावी समर में बचेंगे। स्क्रूटिनी के दौरान अफवाहों का बाजार गर्म रहा। कुछ लोग नामाकंन रद्द होने की अफवाह फैला रहे थे।
इनका नामांकन हुआ रद्द
बिहारशरीफ विधानसभा क्षेत्र के निर्दलीय उम्मीदवार मृत्युंजय कुमार, राजगीर से समग्र उत्थान पार्टी के उमा रजक, हरनौत से राष्ट्रीय सेक्यूलर मजलिस पार्टी के अशोक सिंह के अलावा निर्दलीय उम्मीदवार गोरख यादव, सुधांशू कुमार व संजीव कुमार।